समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: वायरल अश्लील वीडियो देख लड़का बोला- नहीं करूंगा शादी, सदमे में लड़की के पिता को हार्ट अटैक

बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढनी इलाके के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के ठीक एक दिन पहले लड़की का सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो गया। यह देखकर लड़का पक्ष के लोगों शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के घर शादी के लिए जाने वाली बारात रूक गई। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। यह देखकर लड़की के पिता को​ हार्ट अटैक आ गया, परिवार में कोहराम मच गया।

मान-मनौव्वल के बाद मानें

फिर लड़की पक्ष के लोग थाने गए, मुकदमा दर्ज कराया। समाज के प्रतिष्ठित लोगों और पुलिस ने भी लड़का पक्ष के लोगों से बातचीत की, काफी मना मनौव्वल के बाद लड़का पक्ष के लोग मानें और फिर अगले दिन बारात लड़की के घर पहुंची। उधर लड़की के पिता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

IMG 20221030 WA0004

फर्जी आईडी से वायरल की तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, बीती 10 मार्च को शादी होनी थी। इसी सिलसिले में घर तें तैयारियां चल रही थी। शादी का मंडर वगैरह सब बनकर तैयार था। सारे मेहमान भी घर आ चुके थे। घर में हंसी खुशी का माहौल था। बारात आने से एक दिन पहले फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया गया। लड़का पक्ष के लोगों को भी उसमें टैग किया गया था।

new file page 0001 1

लड़का पक्ष के लोगों को भी किया था टैग

आरोपी ने फोटो वायरल करते हुए यह धमकी भी दी थी कि अब तुम्हारे घर कोई शादी नहीं होने देंगे। लड़का पक्ष के लोगों ने भी टैग किए गए फोटो व वीडियो देखें तो उन लोगों ने भी शादी के लिए बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

IMG 20230301 WA0084 01

केस दर्ज, साइबर सेल से की जा रही आरोपी की पहचान

लड़की के पिता की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में बसौली गांव निवासी विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फेंक आईडी से सोशल साइटस पर वीडियो पोस्ट करने के मामले की जांच में पटना साइबर सेल से मदद भी मांगी गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। लड़की के पिता ने विशाल के दो मामाओं को भी आरोपी बनाया है।

1 840x760 1IMG 20230314 WA0036 01IMG 20230109 WA0007IMG 20221203 WA0074 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledPost 193 scaled