Bihar

क्या हिंदी को खत्म ही कर देना चाहते हैं ? सदन में अंग्रेजी पर भड़के नीतीश, सभापति से बोले- इसमें सुधार लाइये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सदन में भड़क उठे। इस बार उनके निशाने पर विपक्ष नहीं बल्कि अंग्रेजी भाषा है। सोमवार को विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान सदन के अंदर डिस्प्ले बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखे नाम को देखते ही नीतीश कुमार तमतमा गए। कुमार नागेंद्र के प्रश्न के दौरान ही हस्तक्षेप करते हुए नीतीश कुमार ने सदन में खड़े होकर सभापति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसमें सुधार लाइये, क्या हिंदी को खत्म ही कर देना चाहते हैं? हालांकि इस दौरान सभापति देवेश चंद्र ठाकुर शांत होकर आसन पर बैठे रहे।

वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। बिहार बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी को गंभीर मनोवैज्ञानिक बीमारी हो गई है। नीतीशजी अंग्रेजी सुन वैसे ही भड़कते हैं जैसे कोई सांड़ लाल कपड़ा देखकर भड़कता है। स्वयंभू, आत्ममुग्ध और अपने मुंह मियां मिट्ठू हो चुके नीतीशजी अपना दिन काटने के लिए जनता का वक्त बर्बाद कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी नीतीश कुमार अंग्रेजी शब्दों को देखकर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश बापू सभागार में आयोजित किसान समागम में अंग्रेजी शब्दों को सुनकर भड़क गए थे। फिर क्या था, उन्होंने किसानों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की क्लास लगा ले ली। नीतीश कुमार ने कहा कि इन दिनों लोग हिंदी नहीं बोल रहे। अंग्रेजी शब्दों का प्रचलन बढ़ गया है। अंग्रेजी अंग्रेजों की भाषा रही है। अंग्रेजों ने भारत को गुलाम रखा और आज अंग्रेजी ही लोग बोल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

4 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

20 घंटे ago