Bihar

पूर्व JDU विधायक श्याम बहादुर के आवास पर छापा, शराब रखने की थी सूचना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

खबर से बिहार के सिवान जिले से है जहां पूर्व जदयू विधायक के घर पर पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी. वही इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी उस समय पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे.

बता दें पुलिस ने शराब रखने की सूचना पर छापेमारी की लेकिन घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण डीआईजी कार्यालय के निर्देश पर सदर SDPO अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में बड़हरिया विधानसभा के जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी किया. इस छापेमारी में जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस भी मौजूद थी.

पूर्व जदयू विधायक के घर पर छापेमारी मामले में पुलिस इसपर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस का कहना है कि पुलिस पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के घर पर छापेमारी करने गई थी लेकिन इस क्रम पुलिस को वहां से क्या मिला यह स्पष्ट नहीं हो पाया.

आपको बताते चले कि बड़हरिया विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. वह कभी डांस कर तो कभी पियक्कड़ सम्मेलन करा कर के सुर्खि में आते हैं. फिलहाल इस छापेमारी को लेकर स्थानीय स्तर पर वह चर्चा में फिर आ गए है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago