Bihar

बिहार: सृजन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी KP रमैया समेत 3 भगोड़ा घोषित, CBI कोर्ट ने किया गिरफ्तारी का वारंट जारी

बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है. इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया अमित कुमार और उनकी पत्नी रजनी प्रिया शामिल हैं. दरअसल, सीबीआई इनको गिरफ्तार करने में असफल रही.

बता दें कि इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 फरवरी को भागलपुर के पूर्व जिलाधिकारी केपी रमैया घोटाले की किंगपिन मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. गिरफ्तारी नहीं होने पर तीनों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था, जिसमें 2 की कुर्की जब्ती कर ली गई. जबकि; भागलपुर के पूर्व जिलाधिकारी केपी रमैया की कुर्की जब्ती नहीं हो सकी.

करोड़ों रुपए के इस घोटाले में कुल 27 आरोपी हैं. इनमें 12 न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं, जबकि तीन फरार हैं. 7 आरोपी जमानत पर हैं. इस मामले में केपी रमैया की कुर्की जब्ती नहीं होने पर विशेष न्यायालय ने अनुसंधानकर्ता के खिलाफ सीबीआई के एसपी को आचरण देखने को कहा है. सीबीआई कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के बाद इन तीनों के खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी कर दिया है. अदालत ने इसके साथ ही इन तीनों के मुकदमे की अभिलेख को अलग करने का भी निर्देश दिया है.

भागलपुर के प्रशासनिक इतिहास में आईएएस अधिकारी रहे केपी रमैया पहले जिलाधिकारी हैं जो किसी अदालत से भगोड़ा घोषित किए गए हैं. आंध्र प्रदेश के निवासी केपी रमैया जल्दी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वर्ष 2014 में उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति जॉइन की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में सासाराम संसदीय सीट से उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था.

Avinash Roy

Recent Posts

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

30 मिनट ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

5 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago