Bihar

बिहारः पटना के सबसे बड़े होटल मौर्या और मालिक के ठिकानों पर ED की रेड, यूपी के बड़े मामले से कनेक्शन

बिहार की राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या के मालिक एसपी सिन्हा के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने शनिवार की शाम छापेमारी की। यह पूरा मामला इलाहाबाद से जुड़ा हुआ है। यूपी से ईडी की टीम छापेमारी करने पटना आई हुई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, ईडी की टीम ने होटल मौर्या के अलावा इसके मालिक के आरा गार्डेन स्थित आवास और रुकनपुरा में एक अन्य ठिकाने पर एक साथ दबिश दी। सभी स्थानों पर तमाम कागजातों को खंगाला गया। हालांकि मौर्या होटल के मालिक पटना में नियमित रूप से नहीं रहते हैं।

ईडी की टीम ने होटल मौर्या के सीए से अलग से पूछताछ की और कई स्तर पर जानकारी ली। होटल में होने वाली बुकिंग से लेकर यहां से आयोजित होने वाली सभी गतिविधियां और इसके शुल्क से संबंधित जानकारी ली गई। छापेमारी देर शाम तक चली। इस दौरान सभी अधिकारियों ने मौर्या के तमाम रिकॉर्ड और यहां हाल के दिनों में ठहरे लोगों के बारे में भी जानकारी ली।

छापेमारी के कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह समझा जा रहा है कि यूपी के किसी घोटाले या धांधली के मामले की जांच ईडी कर रही है और इसी सिलसिले में कुछ तार इस होटल और इसके मालिक से जुड़े हैं। इसी वजह से यह छापेमारी की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago