Bihar

बिहार में सड़क पर ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखा बैनर लगाने पर विवाद, विहिप नेता गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा में सड़क पर हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर लगाने पर विवाद हो गया है। लहेरियासराय थाना पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम राजीव प्रकाश मधुकर है। वह विश्व हिंदू परिषद का जिला मंत्री बताया जा रहा है। आरोप है कि शहर का माहौल बिगाड़ने के मकसद से विहिप नेता ने यह हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर लगाया था।

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति ने शुक्रवार को बताया कि हिंदू नववर्ष और चैती दुर्गा पूजा के मौके पर शहर में ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखा बैनर सड़क पर टांगा गया था। इसे लेकर दूसरे धार्मिक संगठन के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। उसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के बाद आरोपी राजीव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बैनर के फोटो-वीडियो वायरल हो गए। हिंदू राष्ट्र लिखे बैनर की वजह से शहर का माहौल गर्मा गया और लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। डीएम राजीव रोशन को जब पता चला तो उन्होंने तुरंत एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सड़क से यह बैनर हटा लिया गया। वहीं केस दर्ज कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में विहिप नेता को गिरफ्तार किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago