Bihar

गुंडा की भाषा बोल रहे तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा बोले- तमिलनाडु मामले पर झूठ बोल रही सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर तमिलनाडु मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामें के बीच बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा ने रिपोर्टिंग टेबल को पटका। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री को बीजेपी विधायकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भारी हंगामे के बाद बीजेपी के विधायक सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के भीतर गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। तमिलनाडु के मुद्दे पर सरकार झूठ बोल रही है। सरकार स्पेशल कमेटी भेजकर पूरे मामले की जांच कराए।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर उनकी हत्या की जा रही है। सरकार इसे झूठ बता रही है लेकिन तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग घटना को सही बता रहे हैं। मजदूरों को वहां की सरकार सुरक्षा नहीं दे रही है, फोन कर वहां के लोग जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। विपक्ष जब सदन में सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है तो इस गंभीर विषय को घूमाया जा रहा है। डिप्टी सीएम पूरे मामले को झूठा और भ्रामक बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव स्पेशल विमान से केक काटने के लिए चेन्नई जाते हैं और वहां भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। दूसरी तरफ बिहार के मजदूरों की हत्या की जा रही है लेकिन उनके मुंह से वहां आवाज नहीं निकलता है। बीजेपी मांग कर रही है कि स्पेशल समिति का गठन कर वहां भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाए और बिहार के लोगों की जान बचाई जाए तो इसपर कार्रवाई करने के बजाए तेजस्वी यादव कहते हैं कि ज्यादा व्याकुल मत होइए। तेजस्वी यादव गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। बिहार विधानसभा गुंडा की भाषा से नहीं चलने वाली है।

विधानसभा के स्पीकर सत्तापक्ष के लोगों से इशारों मे पूछते हैं कि विपक्ष को बोलने दे या नहीं बोलने दें, यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। तमिलनाडु और बिहार की सरकार का बयान पूरी तरह से झूठा है, सरकार यहां से स्पेशल कमेटी भेजकर पूरे मामले की जांच कराए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

6 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

7 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

19 घंटे ago