Bihar

दरभंगा एम्स के लिए 150 एकड़ जमीन चिह्नित, राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी, नेपाल के लोग भी करा सकेंगे इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

दरभंगा एम्स के लिए 150 एकड़ भूमि केंद्र सरकार को देने पर राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दरभंगा के बलिया मौजा में एकमी-शोभन बाईपास के किनारे 150 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यह भूमि आमस-दरभंगा फोरलेन से महज पांच किमी दूर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। 12 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू

आपको बता दैं जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा केंद्र को पूर्व में बताया गया था कि डीएमसीएच परिसर में एम्स का निर्माण नामुमकिन है। इसका परिसर छोटा होने के साथ यह अतिव्यस्तम इलाका है। यहां आने-जाने में लोगों को परेशानी होगी। वहीं, डीएमसीएच से अलग एम्स बनने के कई फायदे होंगे।

आमस-दरभंगा फोरलेन से सटे होने के कारण पांच से सात मिनट में वहां आया-जाया जा सकेगा। दूसरा फायदा यह होगा कि डीएमसीएच व एम्स दोनों विशेष अस्पताल के रूप में होंगे। उत्तर बिहार के दर्जनभर जिले के साथ नेपाल के लोग भी यहां इलाज करा सकेंगे।

कनीय अभियंता नियुक्ति नियमावली स्वीकृत

राज्य कैबिनेट ने कनीय अभियंता नियुक्ति नई नियमावली पर भी स्वीकृति दे दी है। इसके तहत बिहार से उत्तीर्ण छात्रों को सरकार की बहाली में वेटेज मिलेगा। राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों से पास छात्र-छात्राओं को 40 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। वहीं, पहले से काम कर रहे इंजीनियरों 25 आरक्षण भी दिया जाएगा। वहीं, छपरा में पावर ग्रिड के लिए जमीन आवंटन व बक्सर व समस्तीपुर में खनिज संपदा की तलाश के लिए खान एवं भू-तत्व विभाग को जमीन के हस्तांतरण की स्वीकृति भी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

55 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

6 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago