बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गुजरात के सूरत से हिरासत में लिए गए अंकित कुमार से पुलिस ने की पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस को जांच के बाद अंकित के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए उसे रिहा कर दिया गया है। उसने बताया कि होली के मौके पर वह गुजरात से बिहार स्थित अपने गांव आया था। यहां उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली तो उसने गुस्से में आकर सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी थी।
पटना के सचिवालय थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने धमकी दी थी। जांच में उसकी कोई गलत मंशा सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला अंकित गुजरात के सूरत में काम करता है। वह प्रतिदिन शराब का सेवन करता है। होली में जब वह अपने गांव पहुंचा तो उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली। लिहाजा शराबबंदी लागू किए जाने से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा था।
युवक ने पुलिस को बताया कि गुजरात जाने के बाद उसने वहां जमकर शराब पी और गूगल से एक न्यूज चैनल का फोन नंबर निकाला। उस पर वह बोलना कुछ और चाह रहा था। लेकिन उसके मुंह से मुख्यमंत्री और उनके आवास को बम से उड़ाने की बात निकल गई। नशे में होने के कारण उसे पता नहीं चला कि उसने क्या बोल दिया। इस मामले में गुजरात पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया तो उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने कितना बड़ा अपराध किया है।
पुलिस ने खंगाले मोबाइल
युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला। वहीं, उसके पैतृक गांव में भी युवक पर आपराधिक घटनाओं के बारे में जांच पड़ताल की गई। उसके परिजनों और साथियों से भी पूछताछ की गई। लेकिन जांच में पुलिस को युवक का ना तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिला और ना ही किसी तरह के षडयंत्र का पता चला।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…