Bihar

बिहार: वाल्मीकिनगर थाने की छत से गिरकर थानेदार की मौत, चार दिन पहले एसपी कार्यालय में हुआ था तबादला

बिहार के पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक इंस्पेक्टर की मौत थाना परिसर में ही हो गयी। पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान की थाना की छत से गिरने से मौत हो गई है। शशि शेखर चौहान ने एसपी कार्यालय में 3 दिन पूर्व ही मद्य निषेध प्रभारी के तौर पर योगदान किया था। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यों का प्रभार देने इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान वाल्मीकिनगर थाना गए थे। अचानक थाना के नीचे बेहोशी हालत में इंस्पेक्टर खून से लहूलुहान मिले।

बगहा एसपी किरण कुमार गोरख यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर की मौत पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इंस्पेक्टर के लिखित आवेदन के आधार पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष के पद से हटाकर मद्य निषेध कार्यालय में जिम्मेवारी सौंपी गई थी।

इधर, इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान के वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष पद से हुए तबादले के बाद तनाव में रहने की की चर्चा तेज है। एसपी भी मृत्यु के कारण में थाना से पैर फिसलकर गिरने की बात कर रहे हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने छत की रेलिंग से छलांग लगाई है।

हालांकि जांच शुरू हो गई है। अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान नवादा जिला के कौवा पोल मदारापुर के रहने वाले थे। पत्नी साथ में रह रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago