Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षक अभ्यर्थियों के हाथ लगी निराशा

मुख्य सचिवालय पटना में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। कैबिनेट की मीटिंग के दौरान सातवें शिक्षक नियोजन को लेकर किसी तरह की चर्चा नहीं की गयी। जबकि लोगों को लग रहा था कि नीतीश सरकार होली से पहले इसे लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

सरकार ने कनीय अभियंता बहाली के लिए नई नियमावली बनाई है। बिहार से उत्तीर्ण छात्रों को वेटेज मिलेगा। सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों से पास छात्र-छात्राओं को 40 फीसदी आरक्षण मिलेगा। कॉन्ट्रेक्ट पर पहले से काम कर रहे छात्र-छात्राओं को 25 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा। दरभंगा के बहादुरपुर में एम्स बनाया जाएगा। जिसके लिये बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन कर दिया है।

बिहार सरकार ने 150 एकड़ जमीन एम्स को दी है। दरभंगा के शोभन बाइपास के पास यह जमीन दी गयी है। वही छपरा में पावर ग्रिड के लिए भी बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन किया है। बक्सर और समस्तीपुर में खनिज संपदा को लेकर लीज पर जमीन राज्य सरकार ने लीज पर जमीन दी। वही नीतीश कैबिनेट की बैठक में बांका के अमरपुर बाइपास को स्वीकृति दी गयी है। 74.24 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर का बाइपास अब बनेगा।

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को होली और शब-ए-बारात क बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

वही उन्होंने यह भी कहा कि शब-ए-बारात का त्योहार पवित्र है इस मौके पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली और शब-ए-बारात पर्व की बधाई और शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago