Bihar

27 मार्च को नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, संजय जायसवाल ने कहा- एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक निकलेगा जुलूस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी के भव्य स्वागत की तैयारी के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 27 मार्च को सम्राट चौधरी के स्वागत में बड़ा कार्यक्रम होगा। पटना एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही उन्होने सम्राट चौधरी को बीजेपी आलाकमान की ओर से दी गई बड़ी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

डूबती नाव है जेडीयू- संजय जायसवाल

आपको बता दें संजय जायसवाल का बिहार बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल पिछले वर्ष खत्म हो गया था। और पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का इतंजार कर रहे थे। जो कल खत्म हो गया और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी की कमान सौंपी।

मीडिया से बात करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि अब जदयू डूबती नाव बन गई है। जिस तरह से जदयू छोड़कर लोग जा रही है। उससे साफ है कि बिहार में जदयू का अस्तित्व खत्म होता दिख रहा है। और अब जेडीयू से मेल-मिलाप का कोई औचित्य ही नहीं है। नीतीश कुमार ने अपराध और भ्रष्टाचारियों के साथ समझौता कर लिया है।

लालू-नीतीश युग खत्म- सम्राट चौधरी

वहीं बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी जदयू पर निशाना साधते हुए कहा था कि अब बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की प्रासंगिकता खत्म हो गई है। और बिहार से लालू-नीतीश युग खत्म हो गया है। बिहार की जनता का भरोसा सिर्फ पीएम मोदी पर है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 40 की 40 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी और बिहार विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

31 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago