Bihar

झगड़ा माले से, ठीकरा फूटा आरजेडी पर, धरना से मनाकर लाई कांग्रेस, तब विधानसभा में लौटे भाजपाई विधायक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विधानसभा में मंगलवार को दलीय राजनीति के कारण झगड़ा तो बुधवार को पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सुलह-सफाई और मान-मनौव्वल का नजारा देखने को मिला। आखिरकार बीजेपी के सारे विधायक वापस विधानसभा में लौटे जो अपने एक विधायक को स्पीकर द्वारा दो दिन के लिए सस्पेंड करने के बाद निलंबन वापसी तक सदन का बहिष्कार करके धरना पर बैठ गए थे। इस सबमें फजीहत आरजेडी की हुई जिस पर विपक्ष के नेता शुरू से हमलावर रहे और यहां तक कह दिया कि विधानसभा को आरजेडी का पार्टी दफ्तर नहीं बनने देंगे।

बवाल मंगलवार को शुरू हुआ सीपीआई-माले के विधायक सत्यदेव राम और बीजेपी के विधायक लखेंद्र पासवान के बीच झड़प से। बीत बढ़ी तो गुस्से में लखेंद्र पासवान ने अपने डेस्क पर लगी माइक को तोड़ दिया या नोंच दिया। बाद में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने पासवान को सदन से दो दिन के लिए निलंबित कर दिया। बीजेपी के सारे विधायक और विधान पार्षद इसके खिलाफ धरना पर बैठ गए और तब तक सदन में ना जाने का ऐलान कर दिया जब तक लखेंद्र का निलंबन वापस ना हो।

बुधवार को सदन शुरू हुआ तो बीजेपी के विधायक और विधान पार्षद अंदर नहीं गए और मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गए। विपक्ष की गैर-हाजिरी में सदन चल रहा था। तभी दिल्ली में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को रेलवे में नौकरी के बदले जमीन केस में जमानत मिलने की खबर आई। जोश में आरजेडी के एक विधायक लड्डू लेकर बीजेपी के विधायकों को खिलाने पहुंच गए। मामला बिगड़ गया। किसी का कुर्ती फटा तो किसी का कॉलर, लड्डू जमीन पर बिखरा सो अलग।

बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस, सदन में माइक तोड़ने का था आरोप :

फिर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा बाहर आए और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा से आग्रह किया कि वो खेद प्रकट करके सदन की कार्यवाही में भाग लें। उन्हें स्पीकर ने बीजेपी के विधायकों को मनाकर लाने के लिए भेजा है। शर्मा ने बीजेपी के नेताओं से कहा कि माले के विधायक ने अगर अपशब्द कहा है तो उनको भी खेद प्रकट करना चाहिए।

अजीत शर्मा के मनुहार के बाद नेता विपक्ष पिघल गए और दोपहर 2 बजे के करीब भाजपा के विधायक सदन में लौट गए। संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से सदन में रौनक लौट आई है। स्पीकर ने लखेंद्र पासवान को अपना पक्ष रखने को कहा जिसके बाद उनका निलंबन वापस ले लिया गया। माले के सत्यदेव राम ने भी खेद प्रकट किया लेकिन साथ ही कहा कि उन्होंने अपशब्द नहीं कहा था लेकिन सदन की भावना का सम्मान करते हुए खेद जताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

6 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago