Bihar

छठे चरण में टीचर बहाली : शिक्षा विभाग ने जारी की काउंसलिंग की डेट, इस दिन दिए जाएंगे जॉइनिंग लेटर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में टीचर बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब राज्य के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में टीचर भर्ती के लिए छठे चरण के लास्ट स्टेज का डेट जारी कर दिया गया है। छठे चरण के लिए 17 से 20 मार्च के बीच काउंसेलिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद इसमें चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 25 से 28 मार्च के बीच बांट जायेंगे। यह कवायद उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद की जायेगी। शिक्षक नियोजन 2019-20 के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम मौका है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस छठे चरण के लास्ट स्टेज में उन नियोजन इकाइयों में काउंसेलिंग करायी जायेगी। जहां अभी तक एक भी स्टेज की काउंसेलिंग नहीं हुई। इसके साथ ही कुछ नियोजन इकाइयों में दूसरे और तीसरे चक्र की काउंसेलिंग प्रस्तावित की गयी है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है। पहले यह संभावना जतायी गयी थी कि छठे चरण की बाकी रह गयी रिक्तियों को सातवें चरण में मर्ज कर दिया जायेगा। लेकिन, विभाग ने यह अलग फैसला लिया।

शिक्षा विभाग के तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नगर एवं प्रखंड नियोजन इकाई के लिए काउंसेलिंग 17 मार्च को होगी। इस दिन क्लास 6 से 8 तक तक के लिए यह काउंसेलिंग की जायेगी। इन्हीं नियोजन इकाइयों में क्लास 1 से 5 तक के लिए काउंसेलिंग 18 मार्च को आयोजित की जायेगी। यह दोनों काउंसेलिंग जिला मुख्यालय पर आयोजित की जायेगी। जबकि पंचायत नियोजन इकाइयों के लिए क्लास 1 से 5 तक की काउंसेलिंग 20 मार्च को होगी। यह काउंसेलिंग प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित की जानी है।

इसके साथ ही साथ जहां काउंसेलिंग की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है, वहां 10 मार्च तक नियोजन इकाइयां मेधा सूची एनआइसी के वेव पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस मेधा सूची पर आपत्ति प्राप्त कर उनका निराकरण किया जायेगा। इसके बाद 15 मार्च तक अंतिम मेधा सूची जारी कर दी जायेगी। शिक्षक नियोजन 2019-20 में नियुक्ति के लिए प्रत्येक नियोजन इकाई के लिए यह अंतिम अवसर होगा। विभाग के मुताबिक चयनित एवं नियुक्त अभ्यर्थियों के शेष सभी प्रमाण पत्रों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करते हुए सत्यापन की कवायद 31 जुलाई तक पूरी की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

3 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

6 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

6 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

7 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

10 घंटे ago