Bihar

डॉक्टर के अपहृत बेटा को बिहार पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, विवेक के अपहरण की हकीकत जानकर रह जाएंगे दंग…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर के कांटी से शुक्रवार को होम्योपैथी डॉक्टर के जिस पुत्र का अपहरण कर लिया गया था उसे शनिवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया चौक के पास से शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सक डॉ एसपी सिंह के पुत्र विवेक कुमार (27) का अपहरण कर लिया गया था.

विवेक के अपहरण की खबर जंगल में आग की तरह फैली थी और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे थे. डॉक्टर पुत्र का दिनदहाड़े अगवा हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर चुका था. वहीं पुलिस ने इस मामले में अपनी सक्रियता भी दिखाई. सूचना मिलते ही फाैरन सीसीटीवी खंगाले जाने लगे थे.

लोगों ने घटना को लेकर बताया था कि एक स्कूल के पास बिना नंबर की गाड़ी आकर रूकी और विवेक को जबरन उठा लिया. जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे विवेक की खोज खबर लेने लगे थे. वहीं रात को विवेक के पिता को एक फोन आता है जिसमें 30 लाख रुपए फिरौती की मांग की गयी थी.

विवेक के फोन का आखिरी लोकेशन सारण बता रहा था. कल से ही थानेदार टीम बनाकर अपहृत युवक के सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी में लगे थे. देर रात में भी छापेमारी जारी थी. वहीं अब युवक के मिल जाने से परिवारजनों और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. फिरौती के लिए अपहरण की बात सामने आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवेक के दोस्त ने ही ये करवाया था. शुक्रवार को विवेक जिस पार्टी में शामिल होने निकला था, उसी में शामिल दोस्त ने साजिश रची थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उसे भी उठाया था और पूछताछ की थी. भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने विवेक को रखा था. आरा से उसकी बरामदगी बताई जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

11 मिनट ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

2 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

8 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

8 घंटे ago