Bihar

बिहार पुलिस भर्ती में इन अभ्यर्थियों को मिलेगी लंबाई में छूट, नीतीश सरकार ने विधानसभा में किया ऐलान

पुलिस सेवा में दारोगा (अवर पुलिस निरीक्षक) और परिचारी (प्रारक्ष अवर निरीक्षक) की नियुक्ति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को शारीरिक ऊंचाई में सरकार छूट देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधानसभा में इस संबंध में आश्वासन दिया और कहा अनुसूचित जाति-जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए निर्धारित 155 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई की सीमा को कम करने पर सरकार गौर करेगी।

झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा और बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने तारांकित प्रश्नों के जरिये दो अलग-अलग मामले उठाए थे। नीतीश मिश्रा ने खेल कोटे से सरकारी सेवा में बहाली का मसला उठाया तो वहीं अनिल कुमार ने अनुसूचित जाति-जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए निर्धारित 155 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई की सीमा पर सरकार से जवाब मांगा था।

अनिल कुमार के सवाल का पूरक नंद किशोर यादव ने पूछा और कहा दारोगा बहाली में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तथ अत्यंत पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए यह ऊंचाई 160 सेंटीमीटर है। वहीं, सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को शारीरिक ऊंचाई में छूट पर सरकार को विचार करना चाहिए। मंत्री विजेन्दर यादव अपने जवाब से संतुष्ट नहीं कर पा रहे थे।

तभी मुख्यमंत्री अपने स्थान पर खड़े हो गए। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति/जनजाति व अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए निर्धारित 155 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई की सीमा पर सरकार तत्काल गौर करेगी। नीतीश मिश्रा का जवाब भी मुख्यमंत्री ने दिया। उन्होंने कहा वे जब अटल सरकार में मंत्री थे तो खेल कोटे से खिलाड़ियों की नियुक्ति पहल की गई। बिहार आने के बाद 2014 में यहां भी नियुक्ति नीति बनाई गई। इस पर काम हो रहा है। बहाली की प्रक्रिया है चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

5 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

14 घंटे ago