Bihar

बिहार कैबिनेट: 7 मुद्दों पर लगी मुहर, बिजली सब्सिडी का करना होगा इंतजार, इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

बिहार सरकार के द्वारा सोमवार को बिहार विधानसभा की कार्रवाई खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. सूत्रों के अनुसार इसमें वैशाली में हैरिटेज सेंटर बनाने से लेकर हाईकोर्ट कर्मचारियों को लिए आवास बनाने सहित सात मुद्दो पर मुहर लगी है. वैशाली में बनने वाला हैरिटेज सेंटर तीन सौ एकड़ एरिया में फैला होगा. इसके साथ ही, कृषि योजना पर कैबिनेट की मुहर लगी है. हालांकि, आमलोगों को बिजली बिल पर मिलने वाले सब्सिडी के कैबिनेट में पास होनी की उम्मीद थी. मगर ऐसा नहीं हुआ.

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के काम को मिला 73 करोड़

बिहार के वैशाली में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के डिजाइन और अन्य कामों के लिए राज्य सरकार के द्वारा 73 करोड़ रुपये जारी किये जाने पर मुहर लग गयी है. इसके साथ ही, नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में हैरिटेज सेंटर बनाने पर भी सहमति दे दी है. सरकार के द्वारा वैशाली को पर्यटन का केंद्र बनाये जाने के लिए यात्री सुविधायें विकसित करने का फैसला लिया गया है.

रामलखन सिंह यादव की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनेगी

राज्य कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलखन सिंह यादव की जयंती 9 मार्च को बनाई जायेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा रविवार को उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की थी. इसपर सोमवार को कैबिनेट की मुहर लग गयी.

कृषि योजना पर भी लगी मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों की आय को बढ़ाने वाले कृषि योजना पर भी मुहर लगा दी है. सरकार के द्वारा लाये गए इस स्कीम से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि राज्य सरकार के द्वारा पहले से ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसका असर भी राज्य में देखने को मिल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

7 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

17 घंटे ago