बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in व results.biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है. नतीजे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने जारी किए. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे. आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है. कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की संयुक्त रूप से टॉपर रहे हैं. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही. कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया.
बिहार बोर्ड की साइट से रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए रोल और जन्म तिथि को टाइप पर एंटर करना होगा. ऐसा करने पर रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जहां से आप रिजल्ट की जांच कर सकेंगे.
बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 11 फरवरी 2023 तक चली थी. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा राज्य के 1464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
Bihar Board 12th Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…