Bihar

क्या बिहार दिवस 2023 के बाद जारी किए जाएंगे 12वीं कक्षा के परिणाम? सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर 12वीं वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने की तिथि का ऐलान होने से पहले कयासों का दौर शुरू हो गया है। कोई कह रहा है कि बिहार बोर्ड इंटर के परीक्षा परिणाम मंगलवार , 21 मार्च 2023 को जारी किए जा सकते हैं तो कोई अनुमान लगा रहा है कि 22 मार्च को बिहार दिवस 2023 है, ऐसे में इंटर परीक्षा परिणाम के लिए कुछ दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे इसकी सही जानकारी बिहार बोर्ड के अधिकार ही दे सकते हैं।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित किए जाने से कुछ घंटे पहले बीएसईबी की ओर इस संबंध में आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। जो कि हर साल होता है। उम्मीद है कि कुद घंटों के अंदर या मंगलवार को 12वीं रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

क्या बिहार दिवस के बाद जारी किए जाएंगे इंटर परिणाम?

बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जा रहा है। राज्यस्तरीय इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से तीन दिवसीय आयोजन किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही बातों की मानें तो रिजल्ट में अभी कुछ वक्त और लग सकता है। यानी रिजल्ट बिहार दिवस 2023 के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।

बिहार दिवस 2023:

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य की स्थापना 22 मार्च 1912 को हुई थी। अंग्रेजों ने इसे बंगाल से अलग राज्य का दर्जा दिया था। इसी उपलक्ष्य में राज्य सरकार हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार दिवस मनाने का ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

4 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

6 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

23 घंटे ago