भारत की उड़न परी सह राज्यसभा सदस्य पीटी उषा रविवार को बेगूसराय पहुंच गईं हैं। बेगूसराय प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पीटी उषा मुख्य अतिथि हैं। शाम चार बजे गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय विजेताओं को भारत की उड़न परी सह राज्य सभा सदस्य पीटी उषा सम्मानित करेंगी।
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के आगमन को लेकर हर ओर उल्लास का वातावरण है। पहली बार पीटी उषा के आगमन से न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि हर आमजन में भी अलग प्रकार का जोश है। समापन समारोह में पीटी उषा चार घंटे खिलाड़ियों के बीच रहेंगी।
समारोह में शामिल होने से पहले पीटी उषा न केवल बेगूसराय में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, बल्कि शक्तिपीठ जयमंगला गढ़ में पूजा अर्चना तथा बिहार के इकलौते रामसर साइट कावर झील में पर्यटन के विकास को लेकर नौका विहार भी करेंगी। सड़क मार्ग से सिमरिया में बेगूसराय की सीमा में प्रवेश करते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया।
सिमरिया में स्वागत के बाद बीहट चांदनी चौक पर उनका स्वागत साइकिल पर संडे टीम के सदस्यों ने किया। जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पीटी उषा बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकेंगी। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…