Bihar

बिहार विधान परिषद चुनाव का प्रचार आज थमेगा, 5 सीटों पर 31 मार्च को वोटिंग

बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर बुधवार की शाम 4 बजे थम जाएगा। इन सीटों के लिए कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। इन सीटों के लिए 31 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी आम चुनावों की तरह स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए।

इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों में भाजपा से अवधेश नारायण सिंह और राजद से पुनीत कुमार सिंह शामिल हैं। अन्य छह निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर 13 उम्मीदवारों का नामांकन जांच में सही पाया गया। इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से दो उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा के जीवन कुमार और जदयू के संजीव श्याम सिंह उम्मीदवार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago