Bihar

तेजस्वी यादव हाजिर हों! लैंड फॉर जॉब स्कैम में आज CBI करेगी पूछताछ, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी

आरजेडी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आज सीबीआई के सामने पेशी है। जमीन के बदले नौकरी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती की पिछले दिनों दिल्ली की एक अदालत में पेशी हुई थी। जिसमें उन्हें जमानत मिल गई थी। अब लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में तेजस्वी यादव से पूछताछ हो सकती है, इसी को लेकर लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां सीबीआई के अफसरों की ओर से पूछे गए सवालों का वो जवाब देंगे।

दरअसल, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई ने पेशी के लिए तीन समन दिए थे। हालांकि, तेजस्वी यादव इसमें उपस्थित नहीं हो सके थे। इसी के बाद तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा के सामने सीबीआई समन का विरोध करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री हूं। विधानसभा का बजट सेशन चल रहा। जिसमें मुझे हिस्सा लेना है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में पेशी को लेकर उन्होंने असमर्थता जताई थी।

हालांकि, सीबीआई की ओर से कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेंगे। इस शर्त पर तेजस्वी यादव ने 25 मार्च यानी आज व्यक्तिगत रूप से सीबीआई के सामने पेश होने का भरोसा दिलाया। सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि तेजस्वी यादव को पहले भी समन किया गया। मामले में हमारी चार्जशीट लगभग पूरी है। हम इसी महीने रिपोर्ट पेश करने की तैयारी में है। इसके बाद तय हो गया कि आज बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव सीबीआई हेडक्वार्टर में पेश होंगे।

तेजस्वी से जुड़ा ये केस क्या है

पूरा मामला लालू यादव के यूपीए सरकार में 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान का है। आरोप है कि रेल मंत्री रहने के दौरान बिहार में कई लोगों से रेलवे में नौकरी के बदले लालू यादव परिवार ने जमीन लिखवाई थी। इसी मामले को लेकर ED ने तेजस्वी के दिल्ली वाले बंगले पर भी रेड की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

31 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago