Bihar

आज शाम 6 बजे होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, शिक्षक अभ्यर्थियों की लगी टकटकी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक होगी. विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद शाम 6:00 बजे के बाद यह बैठक होगी. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडे पर मुहर लगेगी. विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट की बैठक जब भी होती है, कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की ब्रीफिंग नहीं की जाती है.

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज:

कैबिनेट की बैठक को लेकर संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं. कैबिनेट की बैठक को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से लेटर भी जारी किया गया है. पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में दरभंगा में बनने वाले एम्स के लिए सरकार ने जमीन उपलब्ध कराने पर मुहर लगाया था. आज भी कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर मुहर लगने की उम्मीद है.

पिछले कई सप्ताह से 7वें चरण के शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर लगने के कयास लगाए जाते रहे हैं. ऐसे में देखना है आज की कैबिनेट की बैठक में भी शिक्षक नियोजन नियमावली पर सरकार फैसला लेती है या नहीं?

नई नियमावली पर नजर:

सोमवार को भी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया था कि साल 2023 भर्तियों का साल होगा और वो लोग लाखों नौकरियां देंगे. शिक्षक नियोजन की नियमावली पर भी काम हो रहा है. इस मामले में अब नियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों की नजर नई नियमावली पर भी टिकी हुई है. सीएम नीतीश भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है. पिछली कैबिनेट की बैठक में भी अभ्यर्थियों को उम्मीद थी लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

3 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

4 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

11 घंटे ago