Bihar

बिहार में आज होगा बिजली की नई दरों का ऐलान, जानिए कितना बढ़ सकता है दाम

बिहार के बिजली उपभोक्ता अपना दिल थाम कर बैठ जाइए। राज्य में गुरुवार को बिजली की नई दरों का ऐलान होने वाला है। ट्रांसमिशन कंपनियों ने बिजली बिल में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। बिहार विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों द्वारा रेट बढ़ाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली हैं।

सूत्रों के मुताबिक आयोग की ओर से गुरुवार को राज्य में बिजली की नई दरें जारी की जाएंगी। नई दरें मौजूदा वित्त वर्ष के लिए लागू होंगी। दरअसल, बिजली संचरण (ट्रांसमिशन) कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग से कहा कि इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई का खर्च बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से बिजली की दरें बढ़नी चाहिए। इसके साथ ही फिक्स्ड चार्ज को भी लगभग दोगुना करने की मांग की गई।

बिजली ट्रांसमिशन कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग से इस साल के लिए 1933 करोड़ रुपये की मांग की। मगर उन्हें केवल करीब 1400 करोड़ रुपये ही मिले। बीते मंगलवार को आयोग ने कंपनियों के शुल्क को निर्धारित करते हुए अपना फैसला सुना दिया।

बिहार में अभी बिजली की ये हैं दरें

राज्य के शहरी इलाकों में अभी 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 6.10 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 100 यूनिट से ज्यादा की खपत पर 6.95 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क वसूला जाता है। ग्रामीण इलाकों में 50 यूनिट तक उपभोग करने पर 6.10 रुपये और उससे ऊपर की खपत पर 6.40 रुपये प्रति यूनिट दर है। इनमें फिक्स्ड चार्ज अलग से है। अगर विद्युत नियामक बिजली कंपनियों की मांगें मान लेता है तो उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 8 से 10 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

1 घंटा ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

4 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

22 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

22 घंटे ago