Bihar

तेज प्रताप यादव ने वीडियो बनाकर अपना सपना दिखाया, इस बार साक्षात भगवान कृष्ण आए, जानिए क्या कहा?

राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव हर दूसरे दिन सुर्खियों में न हों ऐसा हो नहीं सकता. कई बार उनके एक्शन चर्चा में रहते हैं तो कई बार उनके सपने. तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सपना देखा और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसका वीडियो बनाकर पोस्ट भी कर डाला. इस बार तेजस्वी यादव के सपने में साक्षात भगवान वासुदेव आए.

तेज प्रताप यादव के सपने में भगवान वासुदेव दिखे तो उन्होंने ट्विटर पर इसको लेकर वीडियो साझा किया और अपने मन की बात भी लिखी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”विश्व रूप दर्शन योग में मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूं. इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है.”

बता दें कि तेज प्रताप यादव अपने सपनों को लेकर प्राय: चर्चा में रहते हैं. इसी साल फरवरी महीने में भी उनके साथ चमत्कार हुआ था जब भूतपूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव उनके सपने में आए थे. इसकी जानकारी भी तेज प्रताप ने ट्विटर के माध्यम से साझा की थी. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें एक में वो साइकिल से अपने मंत्रालय जा रहे हैं तो दूसरी तस्वीर मुलायम सिंह की थी.

मुलायम सिंह के सपने में आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा. उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं. आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूं.”

इसके पहले तेज प्रताप यादव ने बीते साल दावा किया था कि शिरडी के साईं बाबा ने उन्हें चमत्कार दिखाया है. तेज प्रताप ने तब कहा था कि वह टीवी पर साईं बाबा सीरियल देख रहे थे. उन्होंने बाबा को याद करते हुए सोचा था कि काश कि उन्हें आशीर्वाद स्वरूप साईं बाबा का भभूत मिल जाए. इसके बाद जब वे अपने घर में ही बने कार्यालय में गए तो टेबल पर उन्हें साईं बाबा के (शिरडी की उदी) भभूत का पैकेट मिला. वह इसे देख कर दंग रह गए. तेज प्रताप ने इसे अपने ऊपर साईं बाबा और भगवान श्री कृष्णा की कृपा बताई.

Avinash Roy

Recent Posts

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

45 मिनट ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

3 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

6 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

21 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

21 घंटे ago