Bihar

31 मार्च को जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री खुद जारी करेंगे टॉपर्स का नाम

बिहार में 10वीं के परिमाण का इंतजार अब खत्म हुआ. विद्यार्थियों को बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 31 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को जारी करेगा. इसके अलावा बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री खुद रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स के नाम जारी करेंगे.

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे टॉपर्स के नाम

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार बता दें कि पहले प्लान बन रहा था कि रामनवमी के दिन 10वीं के परिणाम जारी कर दें, लेकिन प्लान में बदलाव करते हुए फैसला लिया की इस बार रिजल्ट महीने के आखिरी तारीख यानी 31 मार्च को जारी किया जाए. सब अधिकारियों की सहमती के आधार पर 31 मार्च 2023 को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. विशेष रूप से बता दें कि इस बार बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर खुद 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों का नाम जारी करेंगे.

दोपहर तीन बजे जारी होगा रिजल्ट 

बता दें कि बिहार बोर्ड के सहुलियत को देखते हुए परिणाम जारी करने में बदलाव किया गया है. अब 31 मार्च को रिजल्ट दोपहर तीन बजे जारी कर दिया जाएगा. इस बात की पुष्टि खुद शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने की है. साथ ही कहा कि इस बार सभी टॉपर्स के नाम वह खुद जारी करेंगे.

परिणाम जारी करने की अंतिम प्रक्रिया हुई पुरी

जानकारी के लिए बता दें कि परिणाम 31 मार्च को जारी होगा. इससे पहले बोर्ड ने अपनी तरफ से सारी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है. विशेष रूप से बता दें कि बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड पांचवी बार सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट इस बार जारी किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago