Bihar

बिहार: आधी रात में भेष बदलकर SP पहुंचे थाने, ASI ने नहीं लिया आवेदन; थानाध्यक्ष ने कहा- सुबह लिखेंगे रिपोर्ट

बिहार में पुलिस की कार्यशैली हमेशा ही सवालों के घेरे में रहती है। यही कारण है कि लोग पुलिस से मदद लेने के बजाय कन्नी काटते नजर आते हैं। पुलिस किस तरह आम लोगों की समस्याओं को अनदेखा करती है, इसका ताजा उदाहरण सासाराम से सामने आया है। दरअसल, जिले के एसपी विनीत कुमार अपने पदस्थापन के बाद से ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। उनका मुख्य लक्ष्य रात में पुलिस चौकसी दुरुस्त करने पर है।

एसपी के लाव लश्कर के साथ रात को निरीक्षण के लिए निकलने की सूचना पर पुलिसकर्मी पूर्व से ही सावधान हो जाते हैं। इसके चलते रविवार रात लगभग एक बजे एसपी कुछ अलग अंदाज में निरीक्षण के लिए निकले, जिसके बाद नगर थाने में तैनात पुलिस की पोल खुल गई।

दरअसल, देर रात एसपी भेष बदलकर सासाराम नगर थाना पहुंचे। इस दौरान एसपी की मुलाकात ऑन ड्यूटी पदाधिकारी एएसआई राम विलास राम से हुई। हाथ में आवेदन लिए एसपी ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वे डेहरी के रहने वाले हैं और वाराणसी से आने के क्रम में कचहरी मोड़ के पास कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल और रुपये छीन लिए। इसकी उन्हें शिकायत दर्ज करानी है।

इसपर ओडी पदाधिकारी ने उन्हें सुबह आकर रिपोर्ट लिखाने की बात कह चलता कर दिया। इसके बाद एसपी थानाध्यक्ष के पास गए और अपनी समस्या बताकर मदद की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने भी एसपी को सुबह ही आने को कहा और चलता कर दिया।

नगर थाना से निकलकर एसपी ने सीधे डेहरी नगर थाना का रुख किया। रात के दो बजे एसपी आवेदन लेकर थाना पहुंचे। अपने साथ पाली रोड में हुई छिनतई व मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने का आग्रह की। पहली बार में तो पुलिसकर्मी टाल-मटोल करते रहे। इसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी बात सुनी और घटनास्थल पर पेट्रोलिंग टीम को भेजा।

पेट्रोलिंग टीम ने वहां कोई घटना नहीं होने की जानकारी थाने को दी। थाने में मौजूद अधिकारी ने एसपी का आवेदन लेकर रख लिया तथा अगले दिन प्राथमिकी कर सूचित करने का भरोसा दिलाया। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी एसपी को पहचान नहीं पाया।

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि इस प्रकार का निरीक्षण भी जांच का एक हिस्सा है। रात में भी आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इस प्रकार का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। पहली बार के निरीक्षण में सबको मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने की हिदायत दी गई है। आगे लापरवाही पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago