बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मचे घमासान के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा दावा किया है। ललन सिंह ने जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा है कि वे पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। विदित हो कि कुशवाहा ने अभी तक संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से न तो इस्तीफा दिया है और न ही उन्हें हटाए जाने की औपचारिक घोषणा हुई है।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को नीतीश कुमार ने बांका में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि भाजपा के कहने पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें नेता हमने बनाया है। विधायक, विधान पार्षद से लेकर राज्यसभा सदस्य तक बनाया। उनके लिए क्या कुछ नहीं किया। इसके बाद भी दो-दो बार पार्टी से भागते रहे। तीसरी बार आए तो उन्होंने कहा कि अब हर हाल में जदयू में रहेंगे, लेकिन इस बार पार्टी कमजोर होने का बयान दे रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र
इससे पहले रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के कार्यकर्ताओं को एक खुला पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए उन्होंने पूरे बिहार से जदयू कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया है। उन्होंने यह पत्र अपने ट्वीटर हैंडल पर भी पोस्ट किया और लिखा कि नीतीश की राजद से खास डील और जदयू के राजद में विलय की कवायद से पार्टी का अस्तित्व खतरे में है। ऐसे में जदयू कार्यकर्ता पार्टी को बचाने के लिए पहल करें। उपेंद्र ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को 19 और 20 फरवरी को पटना के सिन्हा पुस्कालय परिसर में पहुंचने के लिए कहा है।
बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…