Bihar

बिहार: महिला शिक्षक के ऊपर से गुजर गए मालगाड़ी के 30 डिब्बे, बाल-बाल बची जान

जाको राखे साईयां मार सके ना कोय… ऐसा ही कुछ शुक्रवार को गया जिले के टनकुप्पा स्टेशन पर देखने को मिला। आसनसोल वाराणसी पैसेंजर पकड़ने स्टेशन आई महिला शिक्षक अप लाइन के लूप में खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसकर पटरी पार कर रही थी कि मालगाड़ी चल पड़ी।

ट्रेन के 30 डिब्बे महिला शिक्षक के ऊपर से निकल गए। ट्रेन निकलने के बाद शिक्षिका सही सलामत थी। महिला को देखने वालों की भीड़ जुट गई। ट्रेन से टकराने की वजह से महिला को सिर में चोट लगी है। महिला को लोग तत्काल चिकित्सा के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे अप लूप में काफी देर से मालगाड़ी खड़ी थी। 1.15 बजे अप मेन लाइन पर आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन आ गई थी। दुखी साव प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत गया की रहने वाली महिला शिक्षक विनीता कुमारी (35) पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़ी मालगाड़ी के नीचे घुसकर पार जाने लगीं।

इसी दौरान बिना किसी सूचना के मालगाड़ी खुल गई। ट्रेन खुलने के वक्त चक्के से ब्रेक छूटने पर झटका लगता है। उसी झटके से शिक्षक चोट खाकर पटरी के बीच चिल्लाते हुए गिर गईं। शिक्षक ने उस वक्त सूझबूझ से काम लिया और रेल पटरी के बीच में चुपचाप पड़ी रहीं।

मालगाड़ी के 30 डिब्बे गुजर गए। इसी बीच लोग ड्राइवर को ट्रेन रोकने के लिए चिल्लाते रहे। जब ट्रेन महिला के ऊपर से निकल गई तब जाकर कुछ समय के लिए ट्रेन रुकी। उसके बाद फिर चली गई। महिला के सिर में चोट लगने से खून बह रहा था। वह काफी भयभीत हो गई थी। मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी।

तत्काल दो समाजसेवियों ने एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया और पीएचसी टनकुप्पा ले गए। प्राथमिक उपचार के वक्त महिला शिक्षक घटना से भयभीत होकर बेहोश हो रही थी। लोगों ने घायल महिला शिक्षक के पास मिले फोन से स्वजन को घटना की जानकारी दी। कुछ समय बाद शिक्षक के स्वजन अस्पताल पहुंचे और महिला को घर ले गए। पीएचसी चिकित्सक ने बताया महिला खतरे के बाहर है। सिर में हल्की चोट लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

3 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

8 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago