Bihar

नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी से गुस्से में तेजस्वी यादव, कहा- सुधाकर सिंह पर होगी कार्रवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राजद विधायक सुधाकर सिंह पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सुधाकर सिंह पर जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी. सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. बजट सत्र से पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और इस्तीफे की मांग की है. नीतीश कुमार पर सुधाकर सिंह के हमले को लेकर जब सोमवार को पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि सुधाकर सिंह यदि बार-बार ऐसा बोल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे भाजपा और आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं. पार्टी अध्यक्ष इस मामले में जल्द ही फैसला लेंगे.

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं सुधाकर 

विधानसभा परिसर में मीडिया ने जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछा कि आपके नेता सुधाकर सिंह फिर नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि यह गलत बात है. इसका कोई मतलब नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व के लिए सभी लोगों ने नीतीश कुमार को चुना है. पार्टी के खुले अधिवेशन के बाद यदि कोई यह बात कहता है तो इसका मतलब साफ है कि वो भाजपा और आरएसएस का काम कर रहा हैं. पार्टी इसपर संज्ञान ले चुकी है.

निर्देश के बावजूद बार बार बयान देना गलत 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी से निर्देश मिलने के बावजूद सुधाकर सिंह बार-बार बयान दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ ना कुछ बोल रहे हैं. इससे साफ हो गया है कि वो किसी और से गाइडेड हो रहे हैं और भाजपा के ऐजेन्डे पर बोल रहे हैं. सुधाकर सिंह पर पार्टी बहुत जल्द कार्रवाई करेगी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी से पूरे मामले पर जवाब मांगा है. इस मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द फैसला लेंगे.

हर किसी को मानना होगा पार्टी नेतृत्व का निर्णय 

कार्रवाई में देर होने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी की तबीयत अभी ठीक नहीं है. उनकी तबीयत ठीक होने के बाद कमिटी बैठेगी. उसमें इस पर निर्णय लिया जाएगा. सुधाकर सिंह यदि जान-बुझकर इस तरह का बयान बार-बार दे रहे हैं, तो हमें लगता है कि यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह कही और से गाईड किये जा रहे हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मिलकर जो तय किया है, उसे सबको मानना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

4 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

11 घंटे ago