Bihar

सिपाहियों से तेल मालिश और पैर दबवाते है पटना के ASP, सिपाहियों ने पटना के SSP को लिखा पत्र, वीडियो भी किया जारी

पटना के एक पुलिस अनुमंडल में तैनात ASP पुलिसकर्मियों को अपने घर पर बुलाकर शरीर में पैर-हाथ दबवाते हैं और शरीर में तेल लगवाते हैं। एएसपी पुलिस के सिपाहियों से अपने कपड़े भी धुलवाते हैं। राजधानी पटना में तैनात 7 पुलिसकर्मियों ने पटना एसएसपी को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बतायी है। पुलिसकर्मी ये कह रहे हैं कि उनके पास अपने आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत भी है। एएसपी की करतूतों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

वैसे ये एएसपी काफी पहले से चर्चित रहे हैं। वे काफी दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निजी सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं। पहले भी कई विवादों में उनका नाम आ चुका है। लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन अब 4 महिला पुलिसकर्मियों समेत 7 सिपाहियों ने गंभीर आरोप लगाया है। वे सारे ये कह रहे हैं कि आरोपों की पुष्टि के लिए उनके पास सबूत भी है।

पुलिस में आकर अपराध कर दिया

पुलिसकर्मियों ने लिखा है- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, के इस प्रकार के अमानवीय कृत से हमलोग काफी तंग हो चुके हैं और हमलोगों में से एक-दो पुलिसकर्मी डिप्रेशन के भी शिकार हो चुके हैं, जिसके कारण किसी अप्रिय घटना को घटित होने से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है. जब कभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने आवास पर बुलाया जाता है तो हमलोग उनके अमानवीय कृत को याद कर काफी डर जाते हैं और यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि शायद हमलोग सिपाही के पद पर नियुक्त होकर कोई बड़ा अपराध कर दिये हैं।

आवेदन देने वाले सिपाहियों ने एसएसपी को लिखा है- हम सभी पुलिसकर्मी आपका ही एक अंग है और आपके ही सहारे हम लोग किसी संस्थान या किसी स्थान पर रात-दिन बिना किसी डर-भय के निर्भिक होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहते हैं. हम सभी लोगों को पूर्ण विश्वास रहता है कि हमलोगों के साथ उत्पन्न किसी भी प्रकार के समस्याओं को सुनने एवं निदान करने के लिए एक अभिभावक स्वरूप सदैव तत्पर रहते हैं वह और कोई नहीं बल्कि महोदय आप(SSP) हैं. उसी उम्मीद एवं आशा के साथ हमलोग इस अभ्यावेदन के माध्यम से भवदीय से सादर अनुरोध कर रहे हैं कि उपरोक्त तथ्यों के आलोक में जाँच कर हमलोगों के संबंध में यथोचित निर्णय लेते हुए आदेशित करने की कृपा की जाय. आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य भी आपके समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

10 सिपाहियों ने नाम और नंबर के साथ किया शिकायत

आखिर में आपका विश्वासी लिखने के बाद इस आवेदन पर 10 में से 7 सिपाहियों के दस्तखत हैं। जिसमें उनका आईडी नंबर और नाम शामिल है। सबसे पहले राजकुमार पंडित फिर गौतम कुमार, सुजीत कुमार, पूजा कुमारी, मनीषा वंदना, प्रीति कुमार और निधि कुमारी का नाम है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago