Bihar

बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर बंपर भर्ती, 3 महीने के अंदर होगी बहाली, जानें पूरा अपडेट

बिहार में पुलिस सिपाही की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर विज्ञापन जारी होने के 3 महीने के अंदर हो बहाली कर दी जाएगी। केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी डॉ संजीव कुमार सिंघल उर्फ एसके सिंघल ने यह बात कही है। बता दें कि आने वाले दिनों में बिहार पुलिस में करीब 67 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें करीब आधे पद सिपाही और उसके समकक्ष पोस्ट के होंगे।

केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष एसके सिंघल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाले जाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के तीन महीने के भीतर बहाली कर दी जाएगी। यानी कि अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती में कदाचार को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। साथ ही नए तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल होगा। यूपी भर्ती बोर्ड के डीजी और अन्य राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सिंघल ने सभी अभिभावकों-युवाओं और शिक्षकों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा बहाली के लिए दिए जाने वाले अवसरों की तैयारी करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

6 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago