Bihar

समस्तीपुर मंडल के इस रेलवे स्टेशन का बदलेगा लुक, चार मंजिला होगा मुख्य भवन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर मंडल का ऐतिहासिक बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का लुक आनेवाले दिनों में काफी बदल जाएगा। रेल मंत्रालय ने बापूधाम स्टेशन की 14 एकड़ भूमि को सौंदर्यीकरण का जिम्मा रेल भूमि विकास प्राधिकरण को दिया है। प्राधिकरण ने बापूधाम स्टेशन को सुंदर व सुविधा संपन्न बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत स्टेशन का मुख्य भवन चार मंजिला होगा।

चार मंजिला भवन पर यात्रियों की जरूरतों से संबंधित दुकानें भी होगी। नए भवन में फूड प्लाजा भी बनेगा, जहां लोग इंडियन और चायनीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। साथ ही यात्रियों को आराम करने के लिए सुविधायुक्त रिटायरिग रूम भी होगा जिसमें पर्याप्त कमरे होंगे। वहीं वैक्वेट हॉल भी उपलब्ध होगा।

चार मंजिला मुख्य भवन का निर्माण 7035 वर्ग मीटर में होगा। प्रत्येक प्लेटफार्म के लिए लिफ्ट, स्केलेटर और सीढि़यों का भी प्रावधान होगा। प्राधिकरण ने यात्रियों की हर आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वर्क प्लान तैयार किया है। कार्य का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसे पूरा करने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी। तत्पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

स्टेशन के पश्चिम भाग में प्लेटफार्म संख्या दो का भी विकास होगा। यह प्लेटफॉर्म दो मंजिला बनेगा। इसका आकार 1500 वर्ग मीटर होगा। स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यात्रियों के आने-जाने के लिए स्केलेटर व सीढि़यों की भी व्यवस्था रहेगी। स्टेशन आने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बगैर शेड के नहीं रहना पड़ेगा। दोनों प्लेटफॉर्म के अधिकांश भागों में शेड रहेगा जिससे गर्मी या बरसात में परेशानियों से यात्री बचेंगे।

लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली पर नहीं रहेगी निर्भरता

बिजली नहीं रहने की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने सोलर सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। सोलर सिस्टम यात्री शेड के ऊपर लगाया जाएगा। इसके माध्यम से स्टेशन परिसर जगमग रहेगा। स्टेशन के शेड के उपरी सतह पर सोलर प्लेटें लगाई जाएगी, ताकि स्टेशन की उर्जा जरूरतों का एक हिस्सा प्रदूषण रहित बिजली से पूरा किया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

1 घंटा ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

3 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

14 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

20 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

21 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

21 घंटे ago