Bihar

2024 का चुनाव PM मोदी और अमित शाह के लिए राजनीतिक कब्रिस्तान साबित होगा, महागठबंधन रैली में बड़ा दावा

बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली शुरू हो चुकी है. शहर के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली आयोजित की गई है. जिसमें आरजेडी-जेडीयू समेत गठबंधन में शामिल सभी 7 दलों के नेता शिरकत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और वाम दलों के नेता मंच पर मौजूद हैं. महागठबंधन के नेताओं का सीधा निशाना केंद्र की बीजेपी सरकार पर है. पीएम मोदी और अमित शाह पर सीधा अटैक किया जा रहा.

पूर्णिया में महागठबंधन की रैली शुरू होने के साथ ही नेताओं का भाषण शुरू हो गया है. CPI (ML) के विधायक महबूब आलम ने पूर्णिया रैली में कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जी आप खबरदार हो जाइए, सीमांचल में आपकी कोई साजिश कामयाब नहीं होगी. 2024 का लोकसभा चुनाव अमित शाह और नरेंद मोदी के लिए राजनीतिक कब्रिस्तान साबित होगी. सीपीआई एमएल के विधायक महबूम आलम ने कहा कि सीमांचल में बीजेपी की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीमांचल की धरती में 2024 के चुनाव में महागठबंधन को बड़ी कामयाबी मिलेगी.

इससे पहले पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पूर्व मंत्री अब्दुलबारी शिद्दीकी ने कहा कि अमित शाह बिहार में नफरत बांटने की राजनीति करने आ रहे हैं, लेकिन बिहार में इनकी दाल नहीं गलने वाली है, बिहार से इतना ही लगाव है तो विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे देते. उन्होंने कहा कि सीमांचल को नया प्रदेश बनाने की चर्चा हो रही है, मैं कहता हूं जो बनाना है, बना दीजिए, लेकिन घृणा और जलन के आधार पर नहीं, ये देश रहेगा तभी हम आप राजनीति करेंगें.

बता दें कि महागठबंधन के नेता महारैली में एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटान का दावा भी कर रहे हैं. आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी ताकत दिखाने के साथ केंद्र सरकार को क्षेत्रीय दलों की औकात बताने में महागठबंधन कोई कसर नहीं छोड़ने वाला है. मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी समेत सात दलों के प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा बिहार के एक दर्जन से अधिक मंत्री भी मंचासीन हैं. लालू प्रसाद भी सीमांचल और कोसी समेत आठ जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं से वर्चुअल तौर पर मुखातिब होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago