Bihar

तोते का जन्मदिन, चोंच में चाकू दबा केक काटा और फिर हैप्पी बर्थडे से लेकर बाय-बाय भी बोला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

गया में एक साल के तोते का अनोखा जन्मदिन बड़े खूबसूरत अंदाज से मनाया गया। तोते का पिंजरे से निकलकर खुद से केक काटने का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।एक परिवार द्वारा बनाए गए इस निराले अंदाज में तोते शिवा का जन्मदिन पर केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

धूमधाम से मना शिवा का जन्मदिन

वैसे तो अधिकांश घरों में लोग शौकिया तौर पर तोता पालते हैं, लेकिन गया के एक परिवार ने ‘मिट्ठू’ को बेटे की तरह पालकर रखा और धूमधाम से तोते शिवा का जन्मदिन मनाया।उसके एक साल पूरे होने की खुशी में घर सजा, बड़ा सा केक तोते के द्वारा काटा गया और फिर परिवार के सदस्यों और तोते ने केक का मजा भी लिया। बता दें कि ये तोते का जन्मदिन गया के मगध विश्वविद्यालय प्रशाखा पदाधिकारी अमरनाथ पाठक के परिवार द्वारा इस तरह से अनोखे अंदाज में मनाया गया है।

पहले जन्मदिन पर शिवा तोते का स्वागत इस परिवार के द्वारा हैप्पी बर्थडे कहकर किया गया। उसके बाद तोते ने भी हैप्पी बर्थडे कहकर जवाब दिया। हैप्पी बर्थडे कहे जाने पर मिठू केक काटता दिख रहा है, वे उस दौरान प्लास्टिक की चाकू से हिला कर वह खुद केक काट रहा है। इसके बाद परिवार के लोग और शिवा तोता अपने चोंच से केक का लुत्फ उठाता दिख रहा है। इस अनोखे अंदाज में तोते का जन्मदिन का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया है, जो अब खूब पसंद किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

2 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

3 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

4 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

13 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

13 घंटे ago