Bihar

पप्पू यादव का काफिला देर रात हुआ भीषण हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे, कई नेता घायल

जन अधिकारी पार्टी (JAP) के नेता एवं पूर्व सांसद पप्पू यादव के काफिले में भीषण हादसा हुआ है। एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि, पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। मगर उनके साथ चल रहे कई नेता घायल हुए हैं। यह हादसा बिहार में आरा-बक्सर हाइवे पर हुआ। पप्पू यादव सारण जिले के मुबारकपुर से लौट रहे थे। करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के बाद पप्पू यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और दिनेश कुमार के हाथ टूटे हैं। किसी के सीने पर बहुत चोट हैं, तो किसी का सिर फूटा है। बीएमपी के दो जवान भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक JAP नेता पप्पू यादव सारण जिले के मुबारकपुर में हुए तनाव के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, तब ब्रह्मपुर फोरलेन पर उनके काफिले की गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसा एक ट्रक की वजह से हुआ जो ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। पप्पू यादव के काफिले की कम से कम दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें से एक में JAP नेता, तो दूसरी में सुरक्षा गार्ड सवार थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

14 घंटे ago