Bihar

बिहार: कोरोना काल में पिता की मौत के बाद पढ़ाई छोड़कर इंजीनियर बन गया बाइक लुटेरा, आंख में मिर्ची पाउडर डाल करता था लूटपाट

बिहार के पटना में तीन माह पूर्व रूपसपुर थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र स्टेशन के पास हुई हुई मिर्ची झोंककर लूट कांड का रूपसपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस कांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पटना के राजापुर मैनपुरा के रहने वाले इंजीनियर चितरंजन द्विवेद्वी और सहरसा के विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

इसकी जानकारी देते हुए सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि ये दोनों वर्तमान में विवेक विहार कॉलनी स्थित नरेश प्रसाद सिंह के मकान में किरायेदार है. इन दोनों ने 15 नवंबर की रात्रि एक मोटरसाइकिल बुकिंग कंपनी के चालक गौतम कुमार से पैसा, मोबाइल और मोटरसाइकिल आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर लूट लिया था.

एसपी राजेश कुमार ने बताया की गौतम कुमार रैपिडो मोटरसाइकिल में रिसीवर का काम करते हैं. बीते 15 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल नंबर 7520154522 से रैपिडो मोटरसाइकिल बुक किया गया. उसे रूपसपुर नहर रोड में बुलाया गया. गौतम कुमार मोटरसाइकिल से नहर रोड रूपसपुर पहुंचे, जहां पूर्व से घात लगाए दो व्यक्ति द्वारा गौतम कुमार की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर मोटरसाइकिल, पर्स, एवं मोबाइल लूट लिया गया.

अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य इक्कठा कर कार्ड में संलिप्त दो व्यक्ति को गिरफतार कर लिया गया और लूटी गयी मोटरसाइकिल, मोबाइल, पर्स को बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति पास से मोबाइल, मोटरसाइकिल, पर्स जिसमें वादी का आधार, पैन कार्ड था, बरामद कर लिया गया है. आगे की कारवाई की जा रही है.

“चितरंजन द्विवेदी जीपीएम कॉलेज ऑफ मैरिन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी से इंजीनियर की पढ़ाई की है. 2020 कोरोना काल में पिता की मृत्यु के बाद बड़ा पुत्र होने के नाते घर का बोझ इसके ऊपर आ गया. वह पढ़ाई छोड़ पटना में काम करने लगा. रुपए कमाने के चक्कर में वह अपराध करने लगा. गिरफ्तार चितरंजन व विक्रम से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.”-राजेश कुमार, सिटी एसपी पश्चिम

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago