Samastipur

धूमधाम से मनाया गया ‘किड्जी प्ले स्कूल’ का 9वां वार्षिकोत्सव समारोह, बच्चों ने जमकर मचाया धमाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- किड्जी प्ले स्कूल का 9वां वार्षिक उत्सव शहर के बारह पत्थर स्थित कर्पूरी सभागार में मनाया गया। बच्चों को स्टेज पर थिरकता देख सामने बैठे अभिभावक भी खुश हो रहे थे। इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उसके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। स्कूल के निदेशक मृणाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया।

गौरतलब है कि कोरोना काल खत्म होने के 3 सालों के बाद इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुशांत, डॉ. श्रीमाली सिन्हा, ACJM धर्मेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार, सीबी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत कंचन सिंह ने बुके प्रदान कर किया।

बच्चों ने जमकर मचाया धमाल: 

नन्हे बच्चों ने मंच पर भारतीय संस्कृति के अलग-अलग प्रसंगों पर आधारित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही अपने मनपसंद गानों पर भोली-भाली अदाओं और आत्मविश्वास से डांस कर अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

बच्चों का होता है शारीरिक और मानसिक विकास:

कार्यक्रम के बाद कंचन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस समारोह से ये फायदा है कि 2 से 6 साल के बच्चे भी हजारों लोगों के सामने आकर बोल सकते हैं, नांच सकते हैं। बच्चों को शुरुआत से ही ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। जिससे उसका आगे का ग्रोथ होगा।

अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य करें :

कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक मृणाल सिंह ने बताया कि अपने बच्चों को आप सब उचित मार्गदर्शन देने का कार्य करें, तभी हमारा समस्तीपुर आगे बढ़ सकता हैं क्योंकि आज के बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना अहम किरदार निभाते हैं।

वहीं कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका में अमित सिंह रहे। कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा शिक्षिका गजाला सबरी ने किया। उन्होंने अतिथियों, अभिवाहकों, बच्चों और प्रेस को धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की। मौके पर किडजी प्ले स्कूल के माधुरी चौक और काशीपुर श्रीकृष्णापुरी शाखा की सभी शिक्षिका, बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

15 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

12 घंटे ago