Bihar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कांग्रेस से बड़ी अपील, बोले-साथ लड़ें तो भाजपा 100 सीटों से आ जाएगी नीचे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में बड़ा बयान दिया। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्दी फैसला लें। अगर मेरा सुझाव मानें और सब साथ मिलकर लड़ें तो ये (भाजपा) 100 से नीचे जाएंगे, लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो क्या होगा वो आप जानिए।

नीतीश कुमार ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से कहा कि आप लोग जल्दी से जल्दी फैसला करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब आगे का फैसला करना चाहिए। कांग्रेस विपक्षी एकजुटता में देरी न करे। हम इंतजार कर रहे हैं।कांग्रेस विपक्षी नेताओं को बुलाए और तय कर ले कहां से किसके साथ चुनाव लड़ना है।

सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 से नीचे निपट जाएगी: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम दिल्ली जाकर सोनिया और राहुल गांधी से मिले थे। मंच पर मौजूद सलमान खुर्शीद से नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व से अपील है कि अगर सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 सीट के नीचे निपट जाएगी। बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं। जब एनडीए से अलग हुए तो सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्वागत किया।

कुमार ने कहा कि 2024 में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तभी बीजेपी का सफाया होगा। आज आजादी की लड़ाई का इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है।सभी धर्म और जाति के लोगों को लेकर साथ चलना होगा।नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। हम तो केवल बदलाव चाहते हैं। जो सब तय करेंगे वही होगा।

भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे: तेजस्वी यादव

CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि आज देश का माहौल और परिस्थिति ऐसी है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे, चरित्र हनन किया जाएगा, छवि को बिगाड़ा जाएगा या जेल भेजा जाएगा और अगर आप भाजपा के साथ रहोगे तो आप हरिश्चंद्र कहलाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

8 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

15 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

12 घंटे ago