Bihar

नहीं रहा पटना ZOO का टाइगर ‘मगध’, CM नीतीश कुमार ने शावक का रखा था नाम, जानिए कैसे हुई मौ’त..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना जू (Patna Zoo) में रोजाना लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं और उनके आकर्षण का केंद्र बनती है बाघिन संगीता और उनके शावक. लेकिन अब संगिता के चारो शावकों को आप नहीं देख सकेंगे. दरअसल चार शावकों में एक मगध अब इस दुनिया में नहीं रहा. उसकी मौत हो गयी. मगध यहां सफेद रंग का एक नर शावक था. सेहत खराब रहने के बाद उसकी मौत की बात सामने आ रही है.

चार शावकों में एक मगध की मौत

बाघिन संगीता के चार शावकों में एक मगध की शरारतें अब पटना जू में लोगों को देखने को नहीं मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मगध अस्वस्थ चल रहा था और उसके लंग्स में इनफेक्शन की बात सामने आई थी. बता दें कि इन चार शावकों का जन्म पटना जू ही बीते साल 25 मई को हुआ था. महज 8 महीने में ही शावक मगध की मौत हो गयी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखा था नाम

बता दें कि बाघिन संगीता के 4 बच्चे थे. इन चारो शावकों का नामकरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. सीएम ने ही इस सफेद रंग के नर शावक को मगध नाम दिया था. वहीं अन्य शावकों का नाम केसरी और विक्रम जबकि एक मादा शावक का नाम रानी रखा गया था. चिड़ियाघर में सबके नाम का डिस्पले लगा दिया गया था जिससे लोग इन्हें देख और पहचान जाते थे.

संगीता बाघिन का शावक था मगध

बता दें कि पटना जू में चार बाघिन पर केवल एक ही नर बाघ है. जिस मगध की मौत हुई है उसकी मां संगीता है जिसे 2014 में चेन्नई में जन्म हुआ और 2019 में उसे पटना जू लाया गया था. नकुल पटना जू का एकमात्र नर बाघ है.

मंत्री तेज प्रताप यादव ने दी थी नसीहत

नकुल और संगीता से ही शावक मगध का जन्म हुआ था. बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव नेमंत्री पद संभालने के बाद सभी शावकों की देखभाल सही से करने की हिदायत दी थी. वहीं पूर्व मंत्री ने तब कहा था कि चारो शावक जन्म के बाद बच गये ये सौभाग्य की बात है. बाघ के बच्चे जब जन्म लेते हैं तो कम केस में सभी बच पाते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago