Bihar

नौकरी के इंतजार में जल गई जवानी, पटना के गर्दनीबाग पहुंचे STET अभ्यार्थियों ने सरकार से की ये मांगें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार की राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग में आज दूसरे दिन अभ्यार्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है. धरना स्थल पर STET -19 मेरिट अभ्यर्थियों के द्वारा सरकार के गलत शिक्षा नीति ( डिग्री लाओ नौकरी पाओ) के विरोध में नंग धरण प्रदर्शन किया. STET-19 मेरिट के छात्र नेता रूपेश सिंह ने कहा की सरकार चुनावी सभा में नौकरी बाटना बंद करें. नियमावली कैबिनेट में पास करें और जल्द से जल्द शिक्षक अभयर्थियों को स्कूल में भेजे. वही अभिषेक कुमार झा ने शिक्षा मंत्री के प्रमोशन व वेतन संरक्षण नीति का विरोध करते हुए कहा की पहले 30675 मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति सुनिश्चित करें.

STET अभ्यार्थियों का धराना-प्रदर्शन

अभ्यार्थियों ने कहा कि अगर सरकार ये दोनों नीति लागू नहीं करेगी तो हजारों अभ्यर्थी नौकरी से वंचित हो जायेंगे. जो हम अभ्यर्थी होने नहीं देंगे चाहे. हमलोग को नंग धरण होना पड़े या विधान सभा का घेरना पड़े. वहीं आलोक यादव ने सरकार के डिग्री दिखाओ और नोकरी पाओ नीति की कड़ी निंदा करते हुए कहा की STET-19 एक प्रतियोगिता परीक्षा है. हम पिछले 4 सालों से मेरिट में चयनित होकर भी धूल फाकने को बेबस है.

पटना के गर्दनीबाग में आज दूसरे दिन भी जमे रहे अभ्यार्थी

जबकि हमको विद्यालय में रहना चाहिए. इधर, सुजीत कुमार ने कहा की सरकार डेट बताए. क्योंकि इंतजार करते-करजे जवानी जल गई. लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली. वहीं विकास यादव ने कहा कि सरकार बहाली को 2024 तक ले जाना चाहती है. जो हमलोग होने नहीं देंगे. नंग धरण प्रदर्शन में सामिल गौतम यादव, अनिल यादव, अमित यादव, पीके वर्मा, गोस्वामी जी राजीव, ई. राजेश कौशल राजेश कुमार आदि शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

5 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

6 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

12 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

12 घंटे ago