Bihar

दाखिल-खारिज में सुस्ती नहीं चलेगी, सरकार सख्त; सभी DM से लापरवाह अधिकारियों की मांगी रिपोर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दाखिल-खारिज में सुस्ती पर बिहार सरकार सख्त हो गयी है। इससे संबंधित रिपोर्ट तलब की गयी है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दाखिल-खारिज निष्पादन की सुस्ती और बड़ी संख्या में आवेदनों को रद्द करने पर नाराजगी प्रकट की है।

विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है और उनसे लापरवाह अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी है। पत्र की प्रति सभी अपर समाहर्ताओं एवं प्रमंडलीय आयुक्तों को भी दी गई है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि भविष्य में दाखिल-खारिज के आवेदनों को बिना स्पष्ट कारण के यदि अस्वीकृत किया जाता है या तय समय से अधिक समय लगाया जाता है तो इसके जिम्मेदार कर्मियों व पदाधिकारी को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा।

सचिव ने कहा कि विभाग को कतिपय माध्यमों से यह जानकारी मिली है कि दाखिल-खारिज आवेदनों का ससमय निष्पादन नहीं हो रहा है। यही नहीं बिना उचित कारण बताए आवेदनों को रद्द भी किया जा रहा है। सचिव ने साफ कर दिया है कि यह किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है स्थिति :

जब से ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से 99,39,435 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 36,33,803 अस्वीकृत है। इतनी बड़ी संख्या में अस्वीकृति से चिंतित विभाग ने व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया है।

क्या कहते हैं विभाग के मंत्री :

पूरे बिहार से शिकायत आ रही थी कि दाखिल खारिज में अंचल कर्मियों द्वारा मनमानी की जा रही है। अब पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

– आलोक मेहता, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

56 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago