Bihar

जीतन राम मांझी ने खाई कसम, कहा- नीतीश कुमार का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि मैं अपनी मां की कसम खाकर कहता हूं कि नीतीश कुमार का साथ कभी नही छोडूंगा। उन्होंने कहा कि विधायकों की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं होती। सोमवार को महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में जीतन राम मांझी ने ये बातें कहीं। बता दें कि मांझी को ये बात इसलिए कहनी पड़ी है, क्योंकि पिछले दिनों नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में कहा था कि आजकल जीतन राम मांझी पर बीजेपी की नजर है।

बैठक के बाद मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहां नीतीश रहेंगे, वहां हम रहेंगे। कहीं जाने का सवाल ही नहीं है। मैं गरीब हो सकता हूं, लेकिन गरीब लोग एहसान वापस करने के लिए सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। नीतीश ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, सम्मान दिया। मैं और मेरा परिवार इसे नहीं भूलेगा। फिर चाहे नीतीश कुमार गलत गठबंधन में ही क्यों न रहें। फिलहाल मेरा कहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट हुए तो हम बीजेपी को 100 से भी कम सीटों पर सिमट देंगे। नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी के पक्ष बदलने पर भी संदेह जताया था।

दरअसल जीतन राम मांझी ने पूर्णिया रैली से पहले बयान दिया था कि उनका बेटा बाकी सीएम उम्मीदवार से काफी ज्यादा पढ़ा लिखा है। जिनको मुख्यमंत्री बनाने के बात की जा रही है, मेरा बेटा उनको बैठाकर पढ़ा सकता है। मांझी के इस बयान के बाद पूर्णिया रैली में नीतीश कुमार ने खुले मंच से बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब जीतन राम मांझी पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। मांझी जी यहां से काहे जाएंगे। हम ही लोग आगे बढ़वा देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

2 घंटे ago