Bihar

उपेंद्र कुशवाहा के जाते ही JDU ने लिया यू-टर्न, तेजस्वी यादव को 2025 में CM का चेहरा बनाने पर दिया बड़ा बयान

उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़कर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने के साथ ही बिहार की सियासत अहम बदलाव की ओर बढ़ रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ क्या छोड़ा, जेडीयू अपने सहयोगी राजद के युवराज तेजस्वी यादव को लेकर अपनी नीति में फेरबदल करती दिख रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी के बयानों से तो ऐसा ही लगता है।

2024 की बात कीजिए, 2025 नहीं आया है

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन ने कहा कि हम कभी बोले हैं क्या कि 2025 में मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव होंगे? कहां का नेतृत्व? जब आएगा समय तब देखा जाएगा। अभी 2025 नहीं आया है, जब आएगा तब बात कीजिएगा। यह उस समय तय होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और राजद का अस्तित्व है। अभी 2024 की बात कीजिए। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर यह बात कही। वहीं, पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि अभी उत्तराधिकारी की बात कहां से आ गई। खुद नीतीश कुमार अभी हैं। राजद से डील के उपेंद्र के आरोप पर कहा कि वे ही बता सकते हैं कि क्या डील है और क्या वे समझ रहे थे। ललन सिंह ने एकबार फिर कहा कि जदयू का अस्तित्व रहेगा, किसी भी दल के साथ इसका विलय नहीं होगा।

नीतीश कुमार कर्पूरी जी के विचारों के वाहक

ललन सिंह ने कहा कि कुशवाहा ने कर्पूरी जी के किस विचार को आगे बढ़ाया? उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर के किस विचार को आजतक उपेंद्र कुशवाहा ने आगे बढ़ाया? कर्पूरी के विचारों को न सिर्फ आगे बढ़ाया है बल्कि उसके अनुरूप कार्यों को धरातल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उतारा है। उपेंद्र कुशवाहा अपनी विचारधारा की बात करें। 2015 के विधानसभा चुनाव में, 2010 के चुनाव में वे कहां थे? कुशवाहा के आरोप पर कहा कि मुख्यमंत्री सुनते सबकी है, करते अपने मन की हैं।

नीतीश कुमार 2030 में भी नेतृत्व देने में सक्षम

उधर, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार 2030 में भी नेतृत्व देने में सक्षम हैं। 2025 की बात छोड़ दीजिए। उनका स्वास्थ्य ठीक है और उनका राजनीतिक ग्राफ बढ़ा हुआ है। केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू मतलब नीतीश कुमार है और नीतीश कुमार जब तक अपने फर्ज का अच्छी तरह से संचालन कर रहे हैं, उनके नेतृत्व को कोई चुनौती नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2025 के नेतृत्व पर आए बयान को लेकर त्यागी ने कहा कि गठबंधन कराने में राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका रही है। इसलिए उनके द्वारा दिये गये बयान को सही माना जाए।

बता दें कि नीतीश कुमार वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व के संकेत दे चुके हैं। खुद नीतीश कुमार कई बार बयान दे चुके हैं कि तेजस्वी यादव आने वाले समय में बिहार संभालेंगे। राजद की ओर से बार बार इस पर जोर दिया जाता है कि तेजस्वी के हाथों में बिहार सौंप कर नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति संभालें। इस बीच ललन सिंह और केसी त्यागी के बयान नये संकेत दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

4 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

8 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

10 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

21 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago