Samastipur

समस्तीपुर में सोमवती अमावस्या पर सुहागिनों ने पीपल की परिक्रमा कर मांगी पति की लंबी उम्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- साल के पहले सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए पीपल पेड़ की परिक्रमा की। सुहागिनों ने पति के लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की तो कुंवारी लड़कियों ने शिव सा पति मिले इसको लेकर पूजा कर आर्शीवाद मांगा। सोमवती अमावस्या को लेकर सोमवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सभी पीपल के पेड़ के पास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।

इस बावत जानकारी देते हुए खुदनेश्वर धाम मोरवा के पंडित अमित झा ने बताया कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या साल में एक या दो बार ही आती है। यह व्रत सुहागिन स्त्रियां रखती हैं।

सोमवती अमावस्या का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। सोमवती अमावस्या व्रत को शास्त्रों में अश्वत्थ प्रदक्षिणा व्रत भी कहा गया है। पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। सोमवती अमावस्या के दिनविष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago