Bihar

बिहार IPS विवाद: सीएम नीतीश की चेतावनी बेअसर, आईजी विकास वैभव ने किया एक और तमतमाता ट्वीट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में आईपीएस विकास वैभव और शोभा अहोतकर को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चेतावनी के बावजूद आईजी होमगार्ड विकास वैभव ने एक और तमतमाता ट्वीट किया है, जिससे बिहार की राजनीति और गर्मा गई है। आईपीएस अधिकारी ने अपने हालिया ट्वीट में किसी का नाम लिए बिना मूर्ख के पांच लक्षण बताए हैं। सीएम नीतीश पहले कह चुके हैं कि किसी अधिकारी को कोई दिक्कत है तो उसे अपने सीनियर को बताना चाहिए। ऐसे ट्वीट नहीं करना चाहिए।

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने शनिवार को फिर से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक लिखा और फिर उसका अर्थ बताया। उन्होंने लिखा, “मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं तथा,क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः। अर्थात -एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं घमंड, दुष्ट वार्तालाप, क्रोध, जिद्दी तर्क और अन्य लोगों के लिए सम्मान में कमी।” हालांकि इस ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

बता दें कि दो दिन पहले आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने ट्वीट कर आरोप लगाए कि डीजी शोभा अहोतकर गाली देती हैं। इसका ऑडियो होने का दावा भी किया। इसके बाद उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया कि वे अपने सीनियर अफसर पर आरोप लगा रहे हैं और उनकी छवि धूमिल क्यों कर रहे हैं। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच विवाद गहरा गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक दिन पहले इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी का काम ट्वीट करना नहीं है। यह गंदी बात है। अगर किसी अफसर को कोई दिक्कत है तो उसे सार्वजनिक न करे और अपने सीनियर अधिकारी से बात करे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

26 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

55 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago