Bihar

हावड़ा से जयनगर आ रही ट्रेन में डकैती, पिस्टल दिखाकर दिव्यांग कोच में यात्रियों से हुई लूटपाट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में हावड़ा से जयनगर आ रही ट्रेन में डकैती की वारदात सामने आई है। हावड़ा-जयनगर ट्रेन संख्या 13031 में लखीसराय जिले के मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने मंगलवार अलसुबह लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। 7-8 लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर चार यात्रियों से कैश, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिए और फिर फरार हो गए। सभी यात्री समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार अलसुबह हावड़ा से जयनगर आ रही ट्रेन मनकट्ठा स्टेशन पर रुकी। तभी उसमें 7-8 की संख्या में हथियारबंद अपराधी दिव्यांग कोच में चढ़ गए। ट्रेन खुलते ही पिस्टल के बल पर कोच में सवार 4 यात्रियों से हजारों रुपए कैश, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया गया। जब ट्रेन डुमरी स्टेशन के पास धीमी हुई तो सभी अपराधी उतर कर फरार हो गए।

यात्रियों ने बड़हिया में इसकी जानकारी गार्ड को दी। इस दौरान ट्रेन खुल गई और सभी यात्री फिर ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद ट्रेन के समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी। पीड़ित यात्री समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।  रेल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। मामला क्यूल जीआरपी के तहत आता है। शून्य संख्या में प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित जीआरपी को भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

4 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

5 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

6 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

7 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

9 घंटे ago