Bihar

बिहार: वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

बिहार के नालंदा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करा दी. एक युवक मंगलवार को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. वैलेंटाइन डे दिन प्यार की पींगे बढ़ा रहे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी. यह मामला जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत कल्याणबीघा ओपी क्षेत्र के बराह गांव का है. युवक पटना जिला के सैदपुर गांव का रहने वाला है.

ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया थाः

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी शादी करा दी. उसकी प्रेमिका कल्याणबीघा के बराह गांव के बिगहा गांव की रहने वाली है. युवक का रिश्तेदार इसी गांव में रहता है. पिछले कुछ दिनों से वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. इसी दौरान युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाई. इसी दौरान दोनों को एक साथ संदिग्ध हालत में ग्रामीणों ने देख लिया. इसके बाद युवक-युवकी को पकड़ा लिया गया.

दोनों के परिवार वालों की सहमति से कराई शादीः

प्रेमी जोड़े को पकड़कर इसकी सूचना प्रेमिका के परिवार वालों को दी गई. प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को पकड़कर उसके घर वालों को बुलाया. इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी के बाद बिन बैंड बाजा और बाराती के शादी करा दी गई. इस शादी की ग्रामीणों में खूब चर्चा हो रही है. शादी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वहीं, थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका दोनों एक ही समाज के हैं. दोनों के परिवार की रजामंदी के बाद शादी करा दी गई है.

“पकड़े गए दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही समाज के थे. इसके बाद दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से युवक-युवती की शादी करा दी गई” – चंद्रमौली वर्मा, थानाध्यक्ष

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago