Bihar

पटना से अमृतसर जा रही महिला की फ्लाइट में मौत, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से अमृतसर जा रहे स्पाइस जेट के विमान में शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला यात्री की मौत हो गई। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। शव को एयरपोर्ट पर रखा गया है, शनिवार को कागजी प्रक्रिया होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पंजाब के तरनतारन निवासी सबरजीत कौर (59) अपने भतीजे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ पटना दर्शन पूजन को गईं थीं। दोपहर में सभी ने स्पाइस जेट एसजी-2942 विमान से अमृतसर जाने के लिए उड़ान भरी। पटना एयरपोर्ट से जैसे ही विमान उड़ा, अचानक सबरजीत की तबीयत खराब हो गई।

सांस लेने में तकलीफ, बेचैनी और गश्ती आने लगी। विमान के अंदर क्रू मेंबरों ने प्राथमिक उपचार देना शुरू किया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। दोपहर साढ़े 12 बजे लैंडिंग हुई।

पहले से तैयार एयरपोर्ट के चिकित्सकों ने तुरंत वार्ड में शिफ्ट करते हुए महिला का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्पाइस जेट के प्रवक्ता आनंद देवरा ने बताया कि शनिवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को वाराणसी से दिल्ली और वहां से पंजाब भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

1 घंटा ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

1 घंटा ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

12 घंटे ago