Bihar

फिल्म ‘दृश्यम’ को देखकर रची हत्या की साजिश, प्यार में ‘कांटा’ बने प्रेमिका के चाचा को रास्ते से हटाया

बिहार के मुजफ्फरपुर में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सीएसपी संचालक रंजीत कुमार की हत्या से पहले आरोपितों ने दृश्यम फिल्म देखी थी। इस फिल्म से ही हत्यारों को हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के लिए सबूतों को यहां-वहां छिपाने की जानकारी मिली थी। हत्यारों ने पुलिस को भटकाने के लिए सीएसपी संचालक का शव बोरे में बंद कर घटनास्थल से 20-25 किलोमीटर दूर देवरिया थाना क्षेत्र में कर्पूरी चौक से दो किलोमीटर दूर बांध के किनारे फेंका। उन लोगों ने मृतक की स्कूटी, लैपटाप व मोबाइल पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के मलाही गांव के निकट अलग-अलग स्थानों पर फेंका।

एसएसपी ने कार्यालय में किया साजिश का खुलासा

पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्या को अंजाम देने वाले पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना के धरमाहा गांव के संदीप कुमार व मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव के ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। संदीप स्कूल संचालक है और ओमप्रकाश गाड़ी का चालक है। इन दोनों के पास से पुलिस ने एक बाइक, शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त हुई आल्टो कार व तीन मोबाइल जब्त किए हैं। इस संबंध में सारी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 जनवरी को साहेबगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सीएसपी संचालक रंजीत कुमार (उम्र 45 वर्ष) की गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई गई थी। 15 जनवरी को देवरिया थाना के कर्पूरी चौक से दो किलोमीटर दूर बांध के किनारे बोरे में बंद उसका शव मिला। उन्होंने आगे बताया कि यह पूरी तरह से एक ब्लाइंड केस था, जिसमें सीएसपी संचालक की हत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं था।

प्रेम और विवाह में बाधक बनने पर हुई हत्या

एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस को कोई सूचना नहीं मिल रही थी, इसलिए मामले के खुलासे के लिए तकनीकी सबूतों का सहारा लिया गया। जांच के दौरान हत्या में संदीप व ओमप्रकाश की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। मृतक रंजीत के सीएसपी के सामने ही संदीप का स्कूल है, जिसमें रंजीत की एक परिचित महिला से संदीप का प्रेम चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। रंजीत ने इसका विरोध किया था। इसी के चलते संदीप ने उसकी हत्या की योजना बनाई और 14 जनवरी को खाता खुलवाने का झांसा देकर रंजीत को स्कूल में बुलाया। स्कूल में किसी भारी वस्तु के प्रहार से रंजीत की हत्या कर दी गई। अगले दिन कार से शव को देवरिया ले जाकर फेंक दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

10 घंटे ago